..देवी देवताओं के आह्वान और पूजा अर्चना से मिलती है सुख शांति: जेपी पटेल

तिलैया सांडी ग्राम में चल रहा पंच दिवसीय लक्ष्मीनारायण सह हनुमंत विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ मंगलवार को कई धार्मिक अनुष्ठान कार्य के बीच संपन्न हो गया.
हवन और भंडारे के साथ यज्ञ की हुई पूर्णाहुति फोटो फ़ाइल संख्या 15 कुजू: मंच पर स्वागत के दौरान जेपी पटेल एवं अन्य कुजू. तिलैया सांडी ग्राम में चल रहा पंच दिवसीय लक्ष्मीनारायण सह हनुमंत विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ मंगलवार को कई धार्मिक अनुष्ठान कार्य के बीच संपन्न हो गया. इस दौरान यज्ञाचार्य बालमुकुंद पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, नवीन पांडेय, प्रमोद तिवारी, आयुष कुमार पांडेय द्वारा यजमान बने अर्जुन महतो, भुनेश्वर करमाली, दहला बेदिया, नारायण बेदिया, रमेश महतो सपत्नीक के हाथों हवन आदि का कार्य कराया गया. वहीं समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर प्रसाद प्रसाद ग्रहण किया. इससे पूर्व सोमवार की देर रात्रि कथा वाचन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल यज्ञ स्थल पहुंचे. यहां समिति द्वारा अंग वस्त्र देकर उनका भव्य तरीके से किया गया. स्वागत उपरांत बतौर मुख्य श्री पटेल ने कहा कि आप सभी पिछले कई दिनों से सात्विक स्थिति में चल रहे हैं, और स्थिति आगे भी बनी रहनी चाहिए. जिससे धर्म के प्रचार के साथ लोगों में जागरूकता आती रहे. क्योंकि देवी देवताओं के आह्वान और पूजा अर्चना से सुख शांति मिलती है.यज्ञ को सफल बनाने में संरक्षक भुनेश्वर महतो उर्फ भुन्नू, निवर्तमान वार्ड पार्षद मंजू देवी, लाली बेदिया, रामसहाय बेदिया, नीरज झा, श्यामदेव बेदिया, बालेश्वर बेदिया, रमेश महतो, राजेश मांझी, पालो देवी, उषा देवी, अध्यक्ष सावन बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज विशेश्वर बेदिया, सचिव शंकर बेदिया, कोषाध्यक्ष प्रयाग बेदिया, उप कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष विकाश मुंडा समेत अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




