यूडीआइडी कार्ड के निबंधन के लिए कार्यशाला लगी

Published by : VIKASH NATH Updated At : 16 Sep 2025 8:02 PM

विज्ञापन

दिव्यांगों की प्रमुख हितैषी संस्था दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन ने मांडू प्रखंड के कुजू स्थित एमआर कांप्लेक्स में दिव्यांग जनों के यूडीआइडी कार्ड के निबंधन के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फोटो फ़ाइल संख्या 16 कुजू: कार्यशाला में शामिल लोग कुजू. दिव्यांगों की प्रमुख हितैषी संस्था दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन ने मांडू प्रखंड के कुजू स्थित एमआर कांप्लेक्स में दिव्यांग जनों के यूडीआइडी कार्ड के निबंधन के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला मुख्य अतिथि के रूप में कुजू ओपी के अनि रौशन कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में कुजू दक्षिणी के मुखिया राकेश कुमार, कुजू पूर्वी के मुखिया अशोक कुमार, कुजू पश्चिमी के मुखिया जय कुमार ओझा उर्फ बुच बाबा, सम्मानित समाजसेवी इम्तियाज अंसारी उर्फ मुन्ना शामिल हुए. मौके पर अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में सरकार दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील हुई है, लेकिन उनकी सक्रियता और बढ़ाने की जरूरत है. सरकारी योजनाओं को धरातल पर साकार कर दिव्यांगों के जीवन में सुधार लाया जा सकता है. सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए हम सरकार के मंत्री से मिलकर पहल करेंगे. मौके पर निदेशक अतहर अली ने बताया मांडू प्रखंड के मांडू डीह से शुरुआत हुई, लेकिन आज कुजू पंचायत के पूर्वी ,पश्चिमी और दक्षिणी के दिव्यांग जनों के बीच जागरूकता कार्यशाला लगायी गयी है, लेकिन यह मुहिम जिले से लेकर पूरे झारखंड में चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola