ग्रामीणों ने पीवीयूएनएल की नीति पर जताया रोष

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पीवीयूएनएल की नीति पर जताया रोष

पीवीयूएनएल लेबर गेट के समीप स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक स्थल में रविवार को पीवीयूएनएल के विस्थापित प्रभावितों की बैठक हुई.

विज्ञापन

पतरातू. पीवीयूएनएल लेबर गेट के समीप स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक स्थल में रविवार को पीवीयूएनएल के विस्थापित प्रभावितों की बैठक हुई. अध्यक्षता भुवनेश्वर महतो ने की. बैठक में पीवीयूएनएल की कार्यशैली पर रोष प्रकट करते हुए कहा गया कि प्रबंधन अंग्रेजी हुकूमत के अनुरूप फूट डालो राज करो की नीति पर चल रहा है. विगत 22 जनवरी को विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के साथ संपन्न समझौते को दरकिनार करके काम किया जा रहा है. बैठक के माध्यम से मांग किया गया कि मोर्चा द्वारा सौंपी गयी सूची में से कंपनी अधिक से अधिक लोगों को काम पर नियुक्त करे. साथ ही पूर्व के आश्वासन के अनुरूप कटिया टाउनशिप व हेसला पाइपलाइन के विस्थापित प्रभावितों को अविलंब काम पर रखने का काम करे. ऐसा नहीं होने पर अगले सप्ताह आंदोलन का घोषणा की जायेगी. बैठक में एक बार पुन: स्पष्ट किया गया कि चार गांव बलकुदरा, रसदा, जयनगर व गेगदा की जमीन पर ऐश डाइक, ऐश माउंट व ऐश कॉरिडोर का निर्माण बिना मुआवजा भुगतान के नहीं करने दिया जायेगा. बैठक में कुमेल उरांव, राजाराम प्रसाद, प्रदीप महतो, कौलेश्वर महतो, भरत मांझी, मनु मुंडा, नरेश राम, विजय सोनी, रवि मुंडा, राजेश महतो, असलम इक़बाल, सुरेश सोनी, जगदीश राम, रमीज इक़बाल, जयकिशोर पाहन, चंदर मुंडा, रीता देवी, बसंती देवी, बरूनी देवी, मानव देवी, सुवंती देवी, राम कुमारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola