भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सम्मान में रामगढ़ में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गयी

Updated:
विज्ञापन
भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सम्मान में रामगढ़ में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गयी

भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल नगर परिषद व रामगढ़ ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

फोटो फाइल 19आर-23- सम्मान यात्रा में शामिल लोग रामगढ़. भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल नगर परिषद व रामगढ़ ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गयी. यह यात्रा बाजार टांड स्थित जिला मैदान से निकाली गयी. ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वीर जवानों की शौर्यगाथा को जन-जन तक पहुंचाने व सेना के सम्मान में पूरे देश में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा रामगढ़ में निकाली गयी. यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में तिरंगा झंडा था. इस दौरान सभी भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद व आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे नारों के साथ सड़कों पर चल रहे थे. मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव ने कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य व नए भारत की शक्ति का प्रतीक है. कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार कुण्टू बाबू, बिनोद कुमार, उपाध्यक्ष रंजन सिंह फौजी, महेंद्र प्रजापति, राजीव पामदत, डॉ संजय प्रसाद सिंह, शीतल सिंह, मनोज जायसवाल, सहदेव ठाकुर, खुशीलाल महतो, रोबिन गुप्ता, दीनदयाल कुमार, नमेंद्र चंचल, बसूद तिवारी, संजय साह, मनोज गिरी, संतोष साह, सुशांत पांडेय, ब्रजेश पाठक, ऋषिकेश सिंह, मिथलेश मंडल, अजित गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, रमेश करमाली, अभिषेक चौधरी, कुणाल दास, प्रो आलोक कुमार, बिनोद मिश्रा, शिवकुमार गुप्ता, उमेश प्रसाद, राजेश ठाकुर, सत्यजीत चौधरी, अमित खैतान, राजा श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव, सुरजीत सिंह छाबड़ा, समाजसेवी कमल बगड़िया मुख्य रूप से शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola