ePaper

हिंदू-मुसलमान एकता की जरूरत : इरफान अंसारी

Updated at : 16 Apr 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदू-मुसलमान एकता की जरूरत : इरफान अंसारी

गोला प्रखंड के चाड़ी में उर्स के अवसर पर कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फोटो फाइल : 16 चितरपुर ए – कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि व अन्य गोला. गोला प्रखंड के चाड़ी में उर्स के अवसर पर कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू, विधायक ममता देवी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उदघाटन किया. मुख्य अतिथि श्री अंसारी ने कहा कि देश में हिंदू मुसलमान एकता जरूरी है. पिछले कुछ वर्षों से कुछ राजनीतिक दल के लोग अपनी स्वार्थ के लिए नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने झारखंड सरकार के कार्यों की सराहना की. अन्य अतिथियों ने कहा कि कव्वाली लोगों का मनोरंजन का एक माध्यम है. साथ ही आपसी भाईचारगी का पैगाम देता है. इस दौरान अनिश साबरी एंड पार्टी एवं जुनैद सुल्तानी एंड पार्टी के द्वारा शानदार कव्वाली प्रस्तुत किया गया. जिसका आनंद लोगों ने उठाया. हालांकि रात में बारिश के कारण कुछ देर कार्यक्रम बाधित रहा. कार्यक्रम के आयोजन में मो नेजाम, मो मुनाजिर, मो एनायतुल्लाह, मो साहिद, फकरूदीन अंसारी, मिकाइल हुसैन, असलम अंसारी, मो मोबिन, मो इकराम, मो मनान, मो जाफर, मो जावेद सहित अन्य लोगों का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola