श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति बिजुलिया पूजा पंडाल व पट का सांसद ने किया उदघाटन

Published by : VIKASH NATH Updated At : 29 Sep 2025 8:57 PM

विज्ञापन

श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति बिजुलिया पूजा पंडाल व पट का विधिवत उदघाटन गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया

विज्ञापन

रामगढ़. श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति बिजुलिया पूजा पंडाल व पट का विधिवत उदघाटन गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया. सांसद श्री चौधरी ने कहा कि दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य के विजय के रूप में मनाया जाता है. कहा कि माता दुर्गा की सच्चे मन से आराधना करने से जीवन की सभी कठिनाइयां दूर होती हैं. जीवन में खुशहाली आती है. दुर्गा पूजा का इतिहास हमारे देश में काफी प्राचीन है. इसे सभी लोग मिल जुलकर भाईचारे के साथ मनाते हैं. जिससे समाज में भक्ति और एकता की भावना का प्रसार होता है. सांसद ने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी. कहा कि माता दुर्गा आप सभी के जीवन में खुशहाली लाये. इससे पूर्व रविवार को वेलवरण पूजा के बाद पट खोला गया. मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव सह नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, अध्यक्ष वीरू भदानी, सचिव अजित गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुलेश सिंह, मुख्य संरक्षक अमर सिंह, प्रदीप सिंह (होटल मिलन), आजाद सिंह, अंकित सिंह, संदीप गोयल, संदीप सिंह, उज्जवल सिंह, कुणाल गुप्ता, कुणाल सिंह, मनीष गुप्ता, अभिषेक शर्मा, गोलू मिश्रा, बिट्टू सिंह चंडोक मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola