नगर निकाय चुनाव : अध्यक्ष पद के लिये दस और वार्ड पार्षद पद के लिए 234 ने किया नामांकन

नगर परिषद रामगढ़ आम निर्वाचन 2026 के तहत अध्यक्ष पद के लिये दस और वार्ड पार्षद के लिये 234 संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है.
:- सबसे ज्यादा वार्ड नंबर 17 में व सबसे कम वार्ड नंबर 16 में नामांकन दाखिल हुए रामगढ़. नगर परिषद रामगढ़ आम निर्वाचन 2026 के तहत अध्यक्ष पद के लिये दस और वार्ड पार्षद के लिये 234 संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. जिसमें अध्यक्ष पद के लिये कुसुमलता देवी, सुरपति देवी, अर्पणा कुमारी, अनिता कुमारी, पूजा देवी, रेणु देवी, उमा कुमारी, प्रिया कुमारी, रेणु कुमारी व ललिता देवी ने नामांकन दाखिल किया. वार्ड नंबर एक से सात, वार्ड नंबर दो से पांच, वार्ड नंबर तीन से पांच, वार्ड नंबर चार से 13, वार्ड नंबर पांच से चार, वार्ड नंबर छह से 11, वार्ड नंबर सात से पांच, वार्ड नंबर आठ से छह, वार्ड नंबर नौ से पांच, वार्ड नंबर दस से पांच, वार्ड नंबर 11 से 13, वार्ड नंबर 12 से आठ, वार्ड नंबर 13 से चार, वार्ड नंबर 14 से पांच, वार्ड नंबर 15 से चार, वार्ड नंबर 16 से तीन, वार्ड नंबर 17 से 17, वार्ड नंबर 18 से नौ, वार्ड नंबर 19 से आठ, वार्ड नंबर 20 से सात, वार्ड नंबर 21 से छह, वार्ड नंबर 22 से सात, वार्ड नंबर 23 से दस, वार्ड नंबर 24 से पांच, वार्ड नंबर 25 से चार, वार्ड नंबर 26 से छह, वार्ड नंबर 27 से छह, वार्ड नंबर 28 से दस, वार्ड नंबर 29 से नौ, वार्ड नंबर 30 से 15, वार्ड नंबर 31 से सात् और वार्ड नंबर 32 से पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किया है. वहीं बुधवार को अध्यक्ष पद के लिये छह व वार्ड पार्षद के लिये 81 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन के अंतिम दिन रामगढ़ नगर परिषद चुनाव में दिखा उत्साह रामगढ़. नगर परिषद चुनाव रामगढ़ में अध्यक्ष व वार्ड पार्षद प्रत्याशियों में नामांकन के अंतिम दिन बुधवार नामांकन को काफी उत्साह था. नामांकन के लिये अलग-अलग वार्ड से अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी समर्थकों के साथ जिला परिषद कार्यालय रामगढ़ नामांकन के लिये पहुंचे. नामांकन के दौरान कई प्रत्याशी ढोल-नगाड़ा व बैंड-बाजा के साथ भी पहुंचे. अध्यक्ष पद के नामांकन के लिये अंतिम दिन झामुमो समर्थित उम्मीद्वार रेणु देवी, कांग्रेस समर्थित उम्मीद्वार कुसुमलता कुमारी, आजसू समर्थित उम्मीद्वार रेणु देवी, भाजपा समर्थित उम्मीद्वार प्रिया करमाली नामांकन के लिये पूरे दमखम के साथ नामांकन करने पहुंचे. इस दौरान उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके समर्थन में नारे-बाजी की गयी. नामांकन स्थल के बाहर अध्यक्ष व वार्ड पार्षद उम्मीदवार के समर्थक काफी संख्या में कार्यालय के बाहर डटे रहे. महिला सशक्तीकरण व पारदर्शी विकास को प्राथमिकता दूंगी : रेणु कुमारी फोटो फाइल 4 आर-11 रेणु कुमारी अपने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर 32 निवासी रेणु कुमारी पति संतोष मानकी ने नगर परिषद रामगढ के अध्यक्ष पद के लिये नामांकन किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबन व सशक्तीकरण प्राथमिकता है. नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दूंगी. पूरी निष्ठा, ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ नगर परिषद क्षेत्र में काम किया जायेगा. नगर परिषद में पारदर्शिता के साथ विकास का काम किया जायेगा. इससे पूर्व अपने समर्थकों के साथ रेणु देवी नामांकन करने पहुंची. इनके साथ झामुमो के जिला संयोजक बिनोद किस्कू, बिनोद महतो, अरूण बनर्जी, संतोष मानकी सहित अन्य समर्थक मौजूद थे. भ्रष्टाचारमुक्त व जनहितकारी नगर परिषद का संकल्प : कुसुमलता कुमारी फोटो फाइल 4 आर-12 कुसूमलता कुमारी अपने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर 29 निवासी कुसुमलता कुमारी (पति हितलाल मुंडा) नगर परिषद अध्यक्ष के लिये नामांकन किया है. कुसुमलता कुमारी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हैं. इनका शैक्षणिक योग्यता बीए, बीएड है. इन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य नगर परिषद के भ्रष्टाचारमुक्त, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना है. महिला, युवा व कमजोर वर्गों के हित के लिये प्राथमिकता से काम किया जायेगा. नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान किया जायेगा. इनके नामांकन के लिये विधायक ममता देवी, शहजादा अनवर, बजरंग महतो, दिनेश मुंडा, पंकज प्रसाद तिवारी, मुकेश यादव, सागर महतो सहित अन्य समर्थक शामिल थे. समग्र विकास और महिला सशक्तिकरण का संकल्प : रेणु देवी फोटो फाइल 4 आर-13 रेणु देवी अपने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर 27 निवासी रेणु देवी पति काशीनाथ मुंडा ने नामांकन किया. रेणु देवी आजसू पार्टी की समर्थित उम्मीदवार हैं. इनके पति पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं. नामांकन के बाद कहा कि नगर परिषद के समग्र विकास के लिये काम करूंगी. उनकी प्राथमिकताओं में पेयजल की समस्या का समाधान, साफ-सफायी को बेहतर करना, स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाना, पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान, हर मुहल्ले में सड़क एवं नाली निर्माण करने के साथ महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण शामिल है. नामांकन के दौरान विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, दिलीप दांगी, लालबिहारी महतो, छोटू पटेल समेत कई समर्थक शामिल थे. बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता : प्रिया करमाली फोटो फाइल 4 आर-14 प्रिया करमाली समर्थकों के साथ वार्ड नंबर सात निवासी भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रिया करमाली (पति राजेश करमाली) ने बुधवार को नामांकन किया. इनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक है. नामांकन से पहले प्रिया करमाली अपने समर्थकों के साथ टूटी झरना महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की. प्रिया करमाली ने कहा कि उनकी प्राथमिकता महिला सशक्तीकरण है. पूरे नगर परिषद क्षेत्र में सड़क बिजली पानी की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त किया जायेगा. नामांकन में भाजपा नेता राकेश प्रसाद, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, संजय सिंह, प्रवीन मेहता, संजीव बावला, राजू चतुर्वेदी, दिलीप सिंह, शीतल सिंह सहित कई समर्थक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




