ePaper

सर दोराबजी टाटा की जयंती मनायी गयी

Updated at : 27 Aug 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
सर दोराबजी टाटा की जयंती मनायी गयी

सर दोराबजी टाटा की जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन ने अपने पहले चेयरमैन सर दोराबजी टाटा की 165वीं जयंती मनायी. इस अवसर पर सर दोराबजी टाटा बायोडायवर्सिटी पार्क पुंडी में उन्हें श्रद्धांजलि दी. सर दोराबजी टाटा के सम्मान में स्थापित इस पार्क में समारोह के मुख्य अतिथि डिवीजन के महाप्रबंधक अनुराग दीक्षित, राकोमयू अध्यक्ष महेश प्रसाद, सचिव पीके सिंह सहित यूनियन व डिवीजन के वरीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ सर दोराबजी टाटा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर महिलाओं के बीच फन गेम्स का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि डिवीजन के चीफ़, इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स मजहर अली ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. मौके पर चीफ सीबी बीवी सुधीर कुमार, चीफ सीइपी राजेश कुमार, मृणाल भद्रा, सीएमओ डॉ आशीष राय, डॉ प्रवीण कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola