ePaper

तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर जारी रहेगा अभियान : डीसी

Updated at : 17 May 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर जारी रहेगा अभियान : डीसी

रामगढ़ तालाब बचाओ योजना शुरू

विज्ञापन

रामगढ़. जिला के सरकारी तालाबों के अतिक्रमण पर उपायुक्त चंदन कुमार ने संज्ञान लिया है. अधिकारियों को अभियान चला कर योजनाबद्ध तरीके से सभी तालाबों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है. जन सहयोग से तालाबों के रखरखाव व सौंदर्यीकरण में श्रमदान व सहयोग करने की अपील की गयी. शनिवार को उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो सहित अन्य अधिकारियों के साथ रामगढ़ शहर व नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया. प्रथम चरण में शहर के झंडा चौक के स्थित तालाब, सतकौड़ी कॉम्प्लेक्स स्थित तालाब, नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कैथा तालाब, मरार स्थित मरार तालाब, सेवटा स्थित सेवटा तालाब, हाथमारा स्थित हाथमारा तालाब का निरीक्षण कर अतिक्रमण का जायजा लिया गया. उपायुक्त ने अधिकारियों को तालाबों से अतिक्रमण हटाने व दोबारा अतिक्रमण नहीं होने देने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने जिले वासियों से भी कहा कि सभी जिलेवासी अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी तालाबों पर विशेष ध्यान दें. तालाबों पर अतिक्रमण नहीं होने देने की अपील की. रामगढ़ तालाब बचाओ योजना के तहत संबंधित तालाब क्षेत्र के लोगों से दो दिन का श्रमदान करने, तालाबों का सौंदर्यीकरण व रखरखाव में सहयोग करने की अपील की. मौके के पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मनीष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, अंचल अधिकारी सुदीप एक्का उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola