फोटो नेमरा में स्वच्छ भारत मिशन योजना को लेकर बैठक

Author Md|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन
फोटो फाइल 18 आर-7 -  बैठक में शामिल एमडी रंजीता हेंब्रम, जीप सदस्य रेखा सोरेन व अन्य  | Prabhat Khabar Network

फोटो फाइल 18 आर-7 - बैठक में शामिल एमडी रंजीता हेंब्रम, जीप सदस्य रेखा सोरेन व अन्य | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ के नेमरा गांव में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर बैठक हुई। छूटे हुए लाभुकों के लिए नए शौचालय और पानी टंकी निर्माण की योजना पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित नेमरा गांव के छुटे लाभुको का नया शौचालय बनेगा. स्वच्छ भारत मिशन के एमडी रंजीता हेंब्रम शनिवार को नेमरा गांव के सामुदायिक भवन में जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन, पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी दिनकर के साथ बैठक किया. इसमें नेमरा गांव के लाभुको को भी बुलाया गया था. विभाग की ओर से सर्वे कार्य कराया जा रहा है. वैसे लाभुक जिनके यहां शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है.

ग्रामीणों ने बैठक में जानकारी अधिकारियों को दिया. जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन ने बताया कि सभी लाभुको को शौचालय का लाभ मिलेगा. इसके अलावे स्वच्छ भारत मिशन के तहत पनसोखा का भी निर्माण होगा. स्वच्छ भारत मिशन के अन्य योजनाओं के बारे में भी अधिकारियों से बातचीत किया. जीप सदस्य ने बताया कि पानी टंकी का भी निर्माण कार्य चल रहा है. शीघ्र ही इस योजना का लाभ भी लोगों को मिलेगा. बैठक में नेमरा मुखिया जीतलाल टुडू समेत ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन
Md

लेखक के बारे में

By Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola