विकास योजनाओं की समीक्षा में सख्त निर्देश, अगली बैठक से पहले 50 प्रतिशत काम पूरा करें : उपायुक्त
फोटो कैप्शन: 18 आर-1 समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त ऋतुराज | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ उपायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
रामगढ़. जिले में सीएसआर, डीएमएफटी और अनाबद्ध निधि से संचालित विकास योजनाओं की उपायुक्त ने समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा बैठक से पहले लंबित योजनाओं में कम से कम 50 प्रतिशत कार्य पूरा किया जाए.
शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों व कार्यकारी एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने योजनावार अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी. धीमी प्रगति वाली एजेंसियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने नियमित निरीक्षण और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया. बिजुलिया तालाब सौंदर्यीकरण में तेजी लाने का निर्देश
बैठक में बिजुलिया तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित एजेंसी को कार्य में तेजी लाने और इसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. सदर अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा पर फोकस
सदर अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा के लिए चल रहे भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने इसे तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि जिलेवासियों को जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी एजेंसियां समन्वय बनाकर सप्ताह में एक दिन शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित करें. इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.
उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं में लगाए जाने वाले शिलापट्ट निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार ही तैयार किए जाएं. इसके लिए पूर्व जांच सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करने, गुणवत्ता बनाए रखने व योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी आशीष अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए