उद्घाटन के बाद बढ़ी पर्यटकों की भीड़, लेकिन म्यूजिकल फाउंटेन और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का नहीं मिल रहा लाभ

Author Md|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 18 पीटीआर-1 में म्यूजिकल फाउंटेन की तस्वीर, | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतरातू लेक रिजॉर्ट में म्यूजिकल फाउंटेन और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन होने के बाद भी पर्यटकों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है, जानें क्या है मुख्य कारण।

विज्ञापन

पतरातू : पर्यटन विभाग द्वारा विकसित पतरातू लेक रिजॉर्ट में बीते गुरुवार को म्यूजिकल फाउंटेन व फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का काफी धूमधाम के साथ विधिवत उद्घाटन किया था. उद्घाटन के बाद लेक रिजॉर्ट पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. बड़ी संख्या में लोग नई पर्यटन सुविधाओं का आनंद लेने की उम्मीद लेकर पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

हालांकि, उद्घाटन के बावजूद पर्यटकों को म्यूजिकल फाउंटेन व फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सुविधा नहीं मिल पा रही है. इन दोनों आकर्षणों का संचालन शुरू नहीं होने से दूर-दराज से आने वाले सैलानी निराश होकर लौट रहे हैं.

कई पर्यटकों ने बताया कि उद्घाटन होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि दोनों सुविधाएं आम लोगों के लिए चालू हो चुकी होंगी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर वे बंद मिलीं. विभागीय सूत्रों के अनुसार म्यूजिकल फाउंटेन और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. इसी कारण इनका नियमित संचालन शुरू नहीं किया जा सका है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दोनों सुविधाओं को आम पर्यटकों के लिए खोला जाएगा.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द हैंडओवर-टेकओवर की औपचारिकताएं पूरी कर संचालन शुरू कर दिया जाए तो पतरातू लेक रिजॉर्ट की पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी व राज्य के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पर्यटक इन नई सुविधाओं का भरपूर आनंद उठा सकेंगे. फिलहाल उद्घाटन के बाद भी सुविधाएं बंद रहने से पर्यटकों में निराशा देखी जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola