फोटो वार्ड 26 में महिला आरोग्य समिति का गठन

Author Md|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 18 आर-3 आयोजित बैठक के दौरान महिला आरोग्य समिति का गठन करते वार्ड पार्षद देवधारी महतो व उपस्थित महिलाएं. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ के वार्ड 26 में पार्षद देवधारी महतो की अध्यक्षता में महिला आरोग्य समिति का गठन किया गया। समिति का उद्देश्य स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है।

विज्ञापन

रामगढ़. सिविल सर्जन रामगढ़ के निर्देश पर शनिवार को नगर परिषद के वार्ड संख्या 26 में वार्ड पार्षद देवधारी महतो की अध्यक्षता में महिला आरोग्य समिति का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से लक्ष्मी देवी को समिति का अध्यक्ष, कौशल्या कुमारी को कोषाध्यक्ष व सहिया अंजू देवी को सचिव चुना गया. बैठक को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद देवधारी महतो ने कहा कि समिति को सशक्त व प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों को निस्वार्थ भाव से कार्य करना होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में समिति की सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया. बैठक में बीटीटी गोला मधु कुमारी, सहिया अर्चना देवी, उमा देवी, शांति देवी, इंदु देवी व ग्रामीणों में मालती देवी, लक्ष्मी देवी, सविता कुमारी, ममता कुमारी, राजकुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola