मां के नाम एक पौधा कार्यक्रम में छात्रों और लोगों के बीच बांटे गये पौधे, मौके पर मौजूद रहें कई लोग

Updated:
विज्ञापन
फोटो फाइल : 30गोला,02- कार्यक्रम में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

फोटो फाइल : 30गोला,02- कार्यक्रम में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

गोला में कैलाश इंटरप्राइजेज द्वारा माँ के नाम एक पौधा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे बांटे गए।

विज्ञापन

गोला: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से गोला के व्यवसायिक संस्थान कैलाश इंटरप्राइजेज द्वारा गुरुवार को माँ के नाम एक पौधा अभियान के तहत नि:शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्कूली छात्रों एवं आम लोगों के बीच पौधों का वितरण कर उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने छात्रों को पौधे वितरित कर किया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर भविष्य मिल सकेगा. उन्होंने लोगों से पौधारोपण को जन-आंदोलन बनाने की अपील की.

कैलाश इंटरप्राइजेज के प्रबंधक जयप्रकाश बुधिया एवं पंकज बुधिया ने कहा कि पेड़ लगाओ, धरती बचाओ और एक पेड़, एक जीवन केवल नारे नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संदेश हैं. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां अपने बच्चों का पालन-पोषण और संरक्षण करती हैं, उसी भावना के सम्मान में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए.

यह पौधा भविष्य में वृक्ष बनकर शुद्ध वायु, छाया और जीवन प्रदान करेगा. उन्होंने बताया कि कैलाश इंटरप्राइजेज द्वारा प्रत्येक वर्ष पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नि:शुल्क पौधा वितरण अभियान चलाया जाता है. इस वर्ष भी बड़ी संख्या में पौधों का वितरण कर लोगों को हरित वातावरण के निर्माण में सहभागी बनाया जा रहा है. कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्र ने किया.

मौके पर समाजसेवी ओम प्रकाश बुधिया, कपिल प्रसाद अग्रवाल, कुंवर कुमार बक्सी, संजय बक्सी, सुशील बुधिया, सुनील बुधिया, महेंद्र अग्रवाल, सुनील प्रसाद, संजय तिवारी, अल्ट्राटेक सीमेंट के क्षेत्रीय प्रबंधक स्वप्निल मिश्रा, विद्या भूषण पांडेय, चैतन्य द्विवेदी, अजीत कुमार, मनीष कुमार, अनुज कुमार, प्रवेश कुमार, शिक्षक शिवप्रकाश, आशीष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola