अंगारों पर चल शिवभक्तों ने दिया भक्ति का परिचय

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
अंगारों पर चल शिवभक्तों ने दिया भक्ति का परिचय

गोला प्रखंड के हुप्पू में रविवर को भगवान शिव व माता पार्वती की आराधना को लेकर धूमधाम के साथ मंडा पर्व मनाया गया.

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड के हुप्पू में रविवर को भगवान शिव व माता पार्वती की आराधना को लेकर धूमधाम के साथ मंडा पर्व मनाया गया. इस दौरान अहले सुबह शिव भक्तों ने तपते हुए अंगारों पर चलकर शिव भक्ति का परिचय दिया. साथ ही पूजा अर्चना कर घर में सुख समृद्धि की कामना की. जबकि शानिवर रात में छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने रंगारंग छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. इस दौरान महिला कलाकारों का शानदार नृत्य आकर्षक का केंद्र रहा. छऊ नृत्य कार्यक्रम का लुत्फ सुबह तक लोगों ने उठाया. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत के मुखिया प्यारेलाल महतो व पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से जानकी महतो, राजाराम महतो, हरेंद्र महतो, सिकंदर शर्मा, लखित रविदास, दयाशंकर महतो, प्रकाश महतो, संतोष महतो, योगेंद्र महतो, निर्मल महतो, नकूल महतो, रिझूनाथ महतो, अकलेश महतो, अनील चंद्र उपाध्याय, बाल गोविंद राम करमाली, ठाकुर दास महतो सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola