:कार्यकर्ताओं के टूटे मनोबल को जोड़ने का होगा काम : सुदेश महतो

Updated:
विज्ञापन
:कार्यकर्ताओं के टूटे मनोबल को जोड़ने का होगा काम : सुदेश महतो

:कार्यकर्ताओं के टूटे मनोबल को जोड़ने का होगा काम : सुदेश महतो

विज्ञापन

::नयामोड़ में आजसू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत कुजू. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो व गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो का स्वागत रविवार को नया मोड़ फोरलेन चौराहा पर किया गया. इस दौरान मांडू विधायक तिवारी महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुदेश महतो व लंबोदर महतो का स्वागत किया. सुदेश महतो व डॉ लंबोदर महतो हजारीबाग टाउन हॉल में आयोजित आजसू पार्टी के कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल होने के दौरान कुछ देर नया मोड़, कुजू में ठहरे थे. मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अंदर नयी ऊर्जा भरने के साथ उनके टूटे मनोबल को एक बार फिर से जोड़ने की तैयारी की जा रही है. इसके कारण ही मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. उनके टूटे मनोबल को दोबारा जोड़ने का काम किया जायेगा. स्वागत करने वालों में नरेश महतो, तेजनाथ महतो, रामभजनलाल महतो, हेमलाल महतो, लालचंद महतो, जयकिशोर महतो, मदन महतो, नरेश साहू, मनोज महतो, विनोद किस्कू, भुनेश्वर महतो, चितरंजन महतो, अमित ठाकुर, मुकेश महतो, हेमनी देवी, भोला तूरी, पवन यादव, छोटेलाल, बैजनाथ राम, संजीत गोप, सत्यम मिश्रा, राजेश राणा, ज्ञानी महतो, पंकज, श्रवण सिंह, अजय महतो, गंगाराम, लालेश्वर महतो, अर्जुन महतो, सूबेदार महतो, पारस महतो, शहाबुद्दीन रिजवी, मनोज महतो, कुमारी नीलम, रेखा देवी, संगीता कुमारी, नीतेश गुप्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola