सत्य ज्ञान से जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण होता है विकसित

Updated:
विज्ञापन
सत्य ज्ञान से जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण होता है विकसित

सत्य ज्ञान से जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण होता है विकसित

विज्ञापन

दुलमी के ढूठुवा में संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में सत्संग का आयोजन दुलमी. दुलमी प्रखंड के ढूठुवा गांव में रविवार को संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रामगढ़ जिला सहित आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. सत्संग का उद्देश्य वेदों और पवित्र शास्त्रों के आधार पर मानव जीवन के वास्तविक सत्य से लोगों को अवगत कराना तथा आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना रहा. सत्संग के दौरान प्रवचकों ने कहा कि भय, चिंता और असुरक्षा का मुख्य कारण तत्वज्ञान का अभाव है. वेदों में वर्णित प्रमाणों के अनुसार संपूर्ण सृष्टि का संचालन, संरक्षण और पालन-पोषण एक ही पूर्ण परमात्मा द्वारा किया जाता है. बताया गया कि परमात्मा सर्वव्यापक हैं. सभी प्राणियों में विद्यमान रह कर उनके कर्मों के साक्षी हैं. वहीं ऋग्वेद मंडल 10 सूक्त 90 में उस परमेश्वर को सृष्टि का आधार बताया गया है. अथर्ववेद में भी परमात्मा को संकटों से रक्षा करने वाला कहा गया है. प्रवचन में कहा गया कि सांसारिक साधन सीमित और अस्थायी होते हैं, जिससे जीवन की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव नहीं है. केवल शास्त्रसम्मत भक्ति के माध्यम से ही मनुष्य को आंतरिक शांति, निर्भयता और जीवन की सही दिशा प्राप्त हो सकती है. श्रद्धालुओं ने कहा कि सत्य ज्ञान से जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है. कार्यक्रम में रामगढ़ जिला की संपूर्ण साध संगत उपस्थित रही. समापन अवसर पर आयोजकों ने कहा कि ऐसे सत्संग समाज को आध्यात्मिक रूप से जागरूक बनाने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola