श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था का चुनाव 16 को
Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 23 May 2026 10:36 PM
श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था का चुनाव 16 को
रामगढ़. श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था के (सत्र 2026-28) चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है. संस्था की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के चयन के लिए 1433 सदस्य मतदान करेंगे. इनमें 1162 आजीवन सदस्य व 271 साधारण सदस्य शामिल हैं. कुल मतदाताओं में लगभग 500 महिला सदस्य भी शामिल हैं. चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र निर्गत एवं जमा करने की तिथि 25 व 26 मई है. इस दौरान रात सवा आठ बजे से रात साढ़े नौ बजे तक नामांकन पत्र जमा होगा. नामांकन पत्रों की जांच 27 मई को होगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 28 मई है. प्रत्याशियों की अंतिम सूची 30 मई को प्रकाशित की जायेगी. आवश्यकता पड़ने पर मतदान 16 जून को मारवाड़ी धर्मशाला प्रांगण, रामगढ़ में कराया जायेगा. चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव पदाधिकारी गोविंद पी मेवाड़ को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. चुनाव समिति में श्याम सुंदर परशुरामपुरिया, रमेश बौदिया, किशोर जाजू एवं उमेश राजगढ़िया शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










