ePaper

अधिकार मिलने तक जारी रखा जायेगा संघर्ष : सैनाथ

Updated at : 21 Sep 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकार मिलने तक जारी रखा जायेगा संघर्ष : सैनाथ

अधिकार मिलने तक जारी रखा जायेगा संघर्ष : सैनाथ

विज्ञापन

:::रैयत विस्थापित मोर्चा ने मनाया 15वां स्थापना दिवस भुरकुंडा. रैयत विस्थापित मोर्चा का 15वां स्थापना दिवस रविवार को ऑफिसर्स क्लब भुरकुंडा में मनाया गया. इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सूरज बेसरा ने की. समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कोषाध्यक्ष रंजीत बेसरा उपस्थित थे. मुख्य अतिथि श्री गंझू ने कहा कि विस्थापित अपने अधिकार के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. अधिकार मिलने तक एकजुट होकर संघर्ष को जारी रखा जायेगा. सभी परियोजनाओं में अधिग्रहित भूमि के बदले भूमि अधिग्रहण 2013 के तहत नौकरी, मुआवजा व पुनर्वास सुनिश्चित किया जाये. विशिष्ट अतिथि रंजीत बेसरा ने कहा कहा कि भुरकुंडा परियोजना क्षेत्र के देवरिया, दुंदूवा, कुरसे व बलकुदरा में प्रबंधन जल्द से जल्द खतियान सत्यापन का काम करते हुए भुरकुंडा रोड सेल संचालन करने का अधिकार रैयतों को दे. समारोह में मोर्चा का विस्तार भी किया गया. क्षेत्रीय कमेटी में उपाध्यक्ष श्रीनाथ करमाली, अनिल हेंब्रम, सुनील मुर्मू, सह सचिव राजेश मुर्मू, राकेश मुंडा, सुखदेव उरांव, राजेश करमाली, कार्यकारिणी सदस्य नंदु करमाली, ब्रह्मदेव मुर्मू, बबलू सोरेन को शामिल किया गया. संचालन शंकर मांझी ने किया. मौके पर वीरेंद्र मांझी, सन्नी बेसरा, पप्पू सिंह, सुखदेव उरांव, संजय कुमार वर्मा, राजेश करमाली, सुखदेव उरांव, बैजनाथ बेदिया, धनीराम मांझी, भुनेश्वर मांझी, विनोद हेंब्रम, सन्नी सोरेन, रवींद्र सोरेन, रामकुमार सोरेन, लालबिहारी मांझी, हरिलाल बेदिया, ब्रह्मदेव मुर्मू, सुनील मुर्मू, सुखदेव उरांव, बैजनाथ बेदिया, संतोष उरांव, अनिल मुर्मू, रामेश्वर मांझी, सुरेश बेदिया, अमन साल, अजय बेसरा, पंकज हेंब्रम, महावीर मुर्मू, प्रेम सोरेन, विजय सोरेन, सुखराम बेसरा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola