::बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता हुए सम्मानित

::बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता हुए सम्मानित
रामगढ़. रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विजेता छात्र अंकुश कुमार, शिवम कुमार व मनीष कुमार को विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव शंकर लाल अग्रवाल व प्रधानाचार्य प्रवीण ने सम्मानित किया. सचिव श्री अग्रवाल ने खिलाड़ियों के परिश्रम, अनुशासन व खेल भावना की सराहना की. कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक व चारित्रिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. प्रधानाचार्य ने विजेता छात्रों को बधाई दी. विद्यालय के खेल शिक्षक भोलानाथ घोष ने छात्रों को निरंतर अभ्यास व मेहनत करने का संदेश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




