ePaper

आंगनबाड़ी सहायिका को किया गया सम्मानित

Updated at : 19 Sep 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सहायिका को किया गया सम्मानित

आंगनबाड़ी सहायिका को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

मांडू. राज्य स्तर पर समाज कल्याण विभाग से सम्मानित आंगनबाड़ी सहायिका चमेली देवी को शुक्रवार को सीडीपीओ कार्यालय में पुरस्कृत किया गया. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शैल बाला ने बताया कि मांडूडीह पंचायत के भुइयां टोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका चमेली देवी को स्थानीय एवं पारंपरिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला है. समाज कल्याण विभाग की ओर से उन्हें 2100 रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सीडीपीओ, सुपरवाइजर कीर्ति सरिता मिंज, वहीदा रहमान और आयशा खातून मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola