गर्मी में पेयजल संकट न हो, खराब जलमीनारों की ठीक करें : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
गर्मी में पेयजल संकट न हो, खराब जलमीनारों की ठीक करें : बीडीओ

चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) दीपक मिंज की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई

विज्ञापन

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) दीपक मिंज की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में 15वें वित्त आयोग से संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गयी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बीडीओ श्री मिंज ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए पंचायत स्तर पर खराब पड़े जलमीनारों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और हर हाल में लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके साथ ही मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए मजदूरों की संख्या बढ़ाने तथा अधूरे पड़े कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में अधूरे पड़े प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना की भी समीक्षा की गयी. बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवासों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाये, ताकि लाभुकों को समय पर आवास उपलब्ध हो सके. मौके पर विनोद करमाली, नितिन कुमार, प्रीति मधु बैक, शत्रुंजय करमाली, नागेश्वर महतो, जिम्मी माल्टो, युगेश पटेल, रवि कुमार, अनमोल एक्का, अजय मरांडी, कनीय अभियंता अनिल कुमार, मुकेश कपरदार, शिव शंकर बेदिया, अमिताभ गौरव उर्फ कुणाल तिवारी सहित कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola