ePaper

धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में होता है भक्ति का संचार

Updated at : 12 Apr 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में होता है भक्ति का संचार

चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के मायल केंदुआटांड़ में तीन दिवसीय श्रीश्री 1008 श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शनिवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया

विज्ञापन

चितरपुर : चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के मायल केंदुआटांड़ में तीन दिवसीय श्रीश्री 1008 श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शनिवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी व विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी शामिल हुए. इस दौरान अतिथियों ने दामोदर नदी से कलश उठा कर कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को रवाना किया. कलश यात्रा में शामिल 1001 महिलाएं नगर भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पहुंची. जहां बनारस के आचार्य अंचल पाठक, श्रीराम मिश्रा, मुंजी पंडित, वरुण पांडेय व सुधाकर मिश्र ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर विधिवत कलश स्थापना किया. जिप अध्यक्ष ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में भक्ति का संचार होता है. साथ ही लोगों में अपने धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है. नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने जय श्रीराम, जय हनुमान, राम लखन जानकी जय हनुमान की आदि जयकारे लगाया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा. आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि पुरुलिया से आये कीर्तन मंडली ने तीनों दिन अखंड हरिकीर्तन किया जायेगा. मौके पर समिति के संरक्षक भोला राम महतो, अध्यक्ष रिझू महतो, सचिव देवकी महतो, सूबेदार महतो, किशोर महतो, अनिल महतो, टुकन महतो, जयनंदन महतो, सूबेदार महतो, सुनील महतो, शंकर महतो, गौतम महतो, उमेश महतो, नीतीश महतो, तारकेश्वर महतो, गजेंद्र महतो, अशोक महतो, कृष्णा महतो, बलराम महतो, नरेश महतो, चनकी महतो, सुकर महतो, जागेश्वर महतो, सुनीता देवी, अनिता देवी, किरण देवी, पुष्पा देवी, काजल देवी, सुशीला देवी, कौशल्या देवी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola