मनरेगा में रामगढ़ फिर अव्वल, राज्य स्तर पर मिला पहला स्थान

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 5 आर-7 राज्य स्तरीय समारोह में मनरेगा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान ग्रहण करते परियोजना पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

झारखंड के रामगढ़ जिले ने मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन में राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। जिले ने शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर यह उपलब्धि प्राप्त की है।

विज्ञापन

रामगढ़: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन में रामगढ़ जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक बार फिर राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है. ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार की राज्य स्तरीय समीक्षा में मनरेगा के विभिन्न मॉड्यूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिले को यह सम्मान मिला. रामगढ़ की ओर से परियोजना पदाधिकारी मनरेगा अनुजा राणा ने सम्मान ग्रहण किया. सम्मान ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार व मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने प्रदान किया.

वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को 25.34 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य मिला था, जिसे रामगढ़ ने शत-प्रतिशत पूरा किया. जिले में कुल रोजगार का 53 प्रतिशत महिलाओं को मिला. वहीं, बिरसा सिंचाई कूप योजना के तहत 2021 कूपों का निर्माण कर किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी गयी. मनरेगा मजदूरों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूरी की गयी. जिले ने 2529 लाभुकों को 100 दिनों का रोजगार देकर इस श्रेणी में राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया. साथ ही मजदूरी का समय पर भुगतान भी शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया गया.

इस उपलब्धि पर उपायुक्त ऋतुराज एवं डीडीसी आशीष अग्रवाल ने मनरेगा से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मियों, तकनीकी पदाधिकारियों, रोजगार सेवकों, पंचायत प्रतिनिधियों व श्रमिकों को बधाई देते हुए इसे पूरी टीम के समर्पण, बेहतर योजना निर्माण व समयबद्ध क्रियान्वयन का परिणाम बताया. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी रामगढ़ जिला उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेगा.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola