वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी की मौत, किसान ने मांगा मुआवजा
विज्ञापन
गोला प्रखंड के सरलाकला गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। पीड़ित किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
गोला, रामगढ़: गोला प्रखंड क्षेत्र के सरलाकला गांव में बुधवार को बारिश के साथ वज्रपात की घटना हुई. इसकी चपेट में आने से मुकेश महतो के एक मवेशी की मौत हो गयी. पीड़ित किसान ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मुआवजा देने की मांग की है.
उन्होंने बताया कि अभी धान की खेती का समय चल रहा है. इस बीच एक मवेशी की मौत होने से उन्हें खेती करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने तत्काल अधिकारियों से मुआवजा राशि देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










