मतदान केंद्रों पर प्रकाशित हुई मतदाता सूची, नाम व विवरण जांचने की अपील

Updated:
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन करते मतदाता व उपस्थित बीएलओ | Prabhat Khabar Network

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया। मतदाता अपने विवरण की जांच और सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन

रामगढ़: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल) प्रकाशित किया गया. संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की उपस्थिति में मतदाता सूची आम नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध करायी गयी. प्रारूप प्रकाशन के साथ मतदाताओं से अपने नाम, पता, आयु, फोटो व अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान करने की अपील की गयी है.

मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, नाम छूटने, नाम हटाने, संशोधन अथवा स्थानांतरण की स्थिति में निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित प्रपत्रों के माध्यम से दावा व आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने विवरण का सत्यापन करने व जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक सूची में शामिल नहीं हुआ है, उनसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन देने की अपील की है.

जिला प्रशासन ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं. साथ ही लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की गयी है, ताकि जिले की मतदाता सूची सही और अपडेट हो सके.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola