मिट्टी से विद्यार्थियों ने गढ़ी कल्पना, मूर्ति कला में दिखी रचनात्मक प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 5आर-6- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित मूर्ति कला कार्यशाला में मिट्टी से बनाये आकर्षक आकृति के साथ विद्यार्थी. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मूर्ति कला कार्यशाला का आयोजन हुआ, जहां छात्रों ने मिट्टी से आकर्षक मूर्तियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

रामगढ़: गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मूर्ति कला कार्यशाला का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यार्थियों ने गीली मिट्टी से पशु-पक्षियों, महापुरुषों एवं विभिन्न प्रेरणादायक आकृतियों की आकर्षक मूर्तियां बनाकर अपनी सृजनशीलता, कल्पनाशक्ति व कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया. बच्चों की तैयार कलाकृतियों ने उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया.

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मूर्तिकला का विशेष स्थान है. ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, धैर्य, एकाग्रता, सौंदर्यबोध व आत्मविश्वास का विकास करती हैं. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यालय का उद्देश्य कला, संस्कृति एवं कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है.

कार्यशाला का मार्गदर्शन कर रहे कला शिक्षक विकास कुमार कुशवाहा ने कहा कि मिट्टी केवल एक साधारण पदार्थ नहीं, बल्कि सृजन का आधार है. बच्चों के हाथों से मिट्टी को आकार देने की प्रक्रिया उनकी कल्पनाशक्ति, रचनात्मक सोच, सूक्ष्म अवलोकन और आत्मविश्वास को विकसित करती है. उन्होंने कहा कि मूर्तिकला भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का सशक्त माध्यम है.

कार्यशाला में चयनित विद्यार्थी अब संकुल स्तरीय मूर्ति कला प्रतियोगिता में भाग लेंगे.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola