रामगढ़ के पतरातू डैम का खोला गया फाटक, अधिकारियों ने लोगों से की ये अपील

Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ के पतरातू डैम का खोला गया फाटक, अधिकारियों ने लोगों से की ये अपील

रामगढ़ के पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ गया है. इस वजह से तीन नंबर फाटक को खोलकर जल की निकासी शुरू कर दी गयी है. अधिकारियों ने लोगों से कहा कि वे नदी के आसपास न जाएं.

विज्ञापन

पतरातू: रामगढ़ के पतरातू डैम में विभिन्न जल स्त्रोतों से लगातार पानी आ रहा है. जिसके कारण डैम के जलस्तर काफी बढ़ गया है. डैम का जल स्तर 1328 रेडियस लेवल पहुंचने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से तीन नंबर फाटक को तीन इंच खोलकर जल निकासी शुरू कर दी है. फाटक खोले जाने से पहले पीटीपीएस प्रशासक द्वारा पूरे क्षेत्र में अनाउंसमेंट कर नलकारी नदी के आसपास ना जाने की अपील की गयी.

लोगों से क्या अपील की गयी है

पीटीपीएस प्रशासक का कहना था कि फाटक खुलने के साथ नलकारी नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है. ऐसे में लोग जानवरों को भी नदी के पास नहीं जाने दें. शेष परिसंपत्ति के प्रशासक ने इससे पहले जिला उपायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक अंचलाधिकारी, सीसीएल के अधिकारियों समेत तमाम जिले के अधिकारियों को इस बात की सूचना दे दी गयी थी.

अधिकारियों ने लोगों को क्या महत्वपूर्ण जानकारी दी

पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति के अधिकारी लगातार डैम पर नजर बनाए हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक पतरातू डैम का जलस्तर 1328 रेडियस लेवल पर पहुंच चुका है. उन्होंने बताया कि डैम के एक फाटक को खोलकर जल की निकासी शुरू कर दी गयी है. साथ ही 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है. फिलहाल डैम में विभिन्न स्रोतों से आ रहे पानी की रफ्तार कम है. अगर तेज बारिश होती है और जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होगी तो दूसरा फाटक भी खोला जा सकता है.

Also Read: Jharkhand News: नशे के खिलाफ रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्कर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

पीटीपीएस प्रशासक का कहना था कि फाटक खुलने के साथ नलकारी नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है. ऐसे में लोग जानवरों को भी नदी के पास नहीं जाने दें. शेष परिसंपत्ति के प्रशासक ने इससे पहले जिला उपायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक अंचलाधिकारी, सीसीएल के अधिकारियों समेत तमाम जिले के अधिकारियों को इस बात की सूचना दे दी गयी थी.