रामगढ़ : गोला में जंगली हाथियों का उत्पात जारी, मकई की फसल रौंदी 

Updated:
विज्ञापन
Ramgarh News

जंगली हाथियों द्वारा रौंदी गई मकई की फसल दिखाते ग्रामीण

Ramgarh News: गोला वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. हाथियों के झुंड ने किसानों की मकई फसल रौंद दी और घरों में घुसकर अनाज भी नुकसान पहुंचाया.

विज्ञापन

गोला से राजकुमार की रिपोर्ट 

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात पिछले एक महीने से लगातार जारी है. हाथियों के झुंड के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. 16 मई की रात हाथियों ने रोला गांव में जमकर उत्पात मचाते हुए कई किसानों की मकई की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी. 

घर में रखा चावल भी खा गए हाथी 

जानकारी के अनुसार सुतरी गांव के धोरधोरिया निवासी भागीरथ महतो के खेतों में लगी मकई की फसल को हाथियों ने पूरी तरह नष्ट कर दिया. हाथियों का झुंड खेतों में घुस गया और पूरी फसल रौंद डाली. इतना ही नहीं, हाथियों ने उनके घर में रखा चावल भी खा लिया. घटना के बाद ग्रामीण पूरी रात भय के माहौल में जागते रहे. 

पहले भी हो चुका है नुकसान 

भागीरथ महतो ने बताया कि इससे पूर्व भी हाथियों का झुंड उनके मकान को नुकसान पहुंचा चुका है. कई बार खेतों में लगी फसलों को भी बर्बाद किया गया है. लगातार हो रहे नुकसान से ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि खेती ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है, लेकिन हाथियों के उत्पात से उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है. ग्रामीणों ने वन विभाग से उचित मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग की है. 

गोला वन क्षेत्र में 34 हाथियों का विचरण 

बताया गया कि इन दिनों गोला वन क्षेत्र में करीब 34 जंगली हाथियों का झुंड अलग-अलग हिस्सों में विचरण कर रहा है. हाथियों के अलग-अलग समूहों में बंट जाने से वन विभाग की परेशानी बढ़ गई थी. वन विभाग की क्यूआरटी टीम लगातार हाथियों की निगरानी करते हुए उन्हें आबादी वाले क्षेत्रों से दूर ले जाने का प्रयास कर रही है. 

क्यूआरटी टीम ने हाथियों को किया एकजुट 

वन विभाग के अनुसार हाथियों के अलग-अलग समूहों को एक साथ करना बड़ी चुनौती थी. काफी मशक्कत के बाद क्यूआरटी टीम सभी हाथियों को एकजुट करने में सफल रही. फिलहाल 34 हाथियों का झुंड डुमरडीहा के समीप दामोदर नदी किनारे मौजूद है. वन विभाग की योजना शाम ढलने के बाद हाथियों को जंगल के दूसरे छोर की ओर सुरक्षित तरीके से भेजने की है, जिससे गांवों में नुकसान को रोका जा सके. अभियान में रेंजर राकेश कुमार सिंह, मनीष कुमार शर्मा, शिव शंकर कुमार, दीपक कुमार सिन्हा, योगेंद्र कुमार, दीपक दास सहित अन्य वनकर्मी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : बाबा दरबार पहुंचीं झरिया विधायक, कहा : राज्य में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

यह भी पढ़ें : बोकारो के सेक्टर-1 में युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola