रामगढ़ चेतना शाखा की टीम बनी विजेता

रामगढ़ चेतना शाखा की टीम बनी विजेता
रामगढ़. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में मंडल एक की महिला शाखाओं के लिए डब्ल्यूपीएल क्रिकेट का आयोजन कांके रोड स्थित रांची स्क्वायर क्लब में किया गया था. इसमें महिला मंडल की चार शाखाओं की महिला टीम ने भाग लिया. भाग लेने वाली टीम में रांची समर्पण शाखा, साउथ जागृति शाखा, प्रेरणा शाखा झुमरीतिलैया व रामगढ़ चेतना शाखा की टीम शामिल हुई. रामगढ़ चेतना शाखा की टीम तीन टीम को हरा कर फाइनल में पहुंची. फाइनल में रांची समर्पण शाखा की टीम को हरा कर प्रतियोगिता की विजेता बनी. युवा मंच की प्रांतीय उपाध्यक्ष विनिता सिंघानिया ने बताया कि झारखंड में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता हो रही है. रामगढ़ चेतना शाखा की अध्यक्ष व टीम की कप्तान अन्नु खंडेलवाल ने बताया कि हमारी टीम की सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. रामगढ़ की टीम में अन्नु खंडेलवाल, स्वाति मित्तल, भारती शर्मा, नेहा जैन, मीनू बगड़िया, आकांक्षा अग्रवाल, प्रीति चौधरी, नीति बेरलिया व मनीषा अग्रवाल शामिल थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










