मास्टर एथलेटिक्स में रामगढ़ जिला बना उपविजेता

Updated:
विज्ञापन
मास्टर एथलेटिक्स में रामगढ़ जिला बना उपविजेता

मास्टर एथलेटिक्स में रामगढ़ जिला बना उपविजेता

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ जिला मास्टर एथलेटिक्स टीम जमशेदपुर स्थित जेआरडी एक्सपोर्ट कॉम्प्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उपविजेता बनी. प्रतियोगिता में रामगढ़ की टीम ने 10 स्वर्ण, छह रजत व छह कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है. जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया. जिला के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में राजीव रंजन सिंह, भीम बहादुर गिरी, आरपी पांडेय, महेश धोबी, रंजीत कुमार, दीपिका राय, पिंकी कुमारी, रजत पदक विजेता में राजीव रंजन सिंह, यूके मिश्रा, दीपिका राय, पिंकी कुमारी, कालेश्वर महतो, बिनोद कुमार व कांस्य पदक विजेता में सोमनाथ राय, दीपिका राय, महेश धोबी, आरपी पांडेय, यूके मिश्रा शामिल हैं. टीम के प्रदर्शन पर जिला खेल प्रेमियों एवं खेल संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola