बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, मिला आशीर्वाद

Updated:
विज्ञापन
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, मिला आशीर्वाद

बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, मिला आशीर्वाद

विज्ञापन

:::रक्षाबंधन को लेकर लोगों में देखा गया उत्साह, दिन भर रही चहल-पहल रामगढ़. भइया मोरे राखी के बंधन को निभाना, ये राखी बंधन है ऐसा सहित रक्षाबंधन के गीतों के साथ राखी का त्योहार मनाया गया. रामगढ़ शहर व आसपास के क्षेत्रों में रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया. सुबह अपने-अपने घरों के नजदीक के मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए बहनें पहुंचीं. पूजा अर्चना कर घर में आकर रक्षाबंधन मनाया. बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबे जीवन व सुख-समृद्धि की कामना की. बहनों ने अपने-अपने भाइयों की आरती उतार कर माथे पर चंदन लगाया. इसके बाद राखी बांधकर मिठाई खिलायी. भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा रक्षा करने का वचन दिया. घर-घर में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ यह त्योहार मनाया गया. कई स्थानों पर सामूहिक रूप से भी रक्षाबंधन का आयोजन किया गया. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी में उत्साह व भाई-बहन का प्रेम नजर आया. त्योहार ने आपसी रिश्तों को और मजबूत किया. शहर की गलियों, मोहल्लों व मुख्य सड़कों पर विभिन्न वाहनों से आते-जाते लोगों को राखी बांधने की तैयारी में व्यस्त देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola