अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब, भक्तों ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा

Published by :SAROJ TIWARY
Published at :27 Apr 2025 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब, भक्तों ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा

अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब, भक्तों ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा

विज्ञापन

रजरप्पा. रजरप्पा मंदिर में रविवार को अमावस्या को लेकर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. लगभग 50 हजार से अधिक भक्तों ने मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना की. जानकारी के अनुसार, अहले सुबह से ही झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों से भक्त विभिन्न वाहनों से रजरप्पा मंदिर पहुंचने लगे थे. यहां भैरवी-दामोदर संगम स्थल में स्नान कर घंटों कतारबद्ध होकर मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना की. भक्तों ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. पूरा मंदिर प्रक्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा. उधर, अत्यधिक भीड़ के कारण मंदिर प्रक्षेत्र में दिनभर चहल – पहल बनी रही. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रजरप्पा पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola