सयाल परियोजना में तीसरे दिन भी रैयतों का आंदोलन जारी

Updated:
विज्ञापन
सयाल परियोजना में तीसरे दिन भी रैयतों का आंदोलन जारी

सयाल परियोजना में तीसरे दिन भी रैयतों का आंदोलन जारी

विज्ञापन

पूर्व विधायक ने रैयतों से की मुलाकात. समाधान का दिया आश्वासन. उरीमारी. सयाल डी परियोजना में चल रहा रैयतों का आंदोलन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. रैयत अपनी नौकरी व मुआवजा की मांग पर अड़े हैं. वे परियोजना में गयी अपनी जमीन से कोयला उत्पादन नहीं होने दे रहे हैं. इससे प्रबंधन को काफी नुकसान हो रहा है. हालांकि, दो दिन में हुई दोनों वार्ता विफल रही. रैयत अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं है. रैयतों बुधवार को इस मामले पर डीसी से मिलेंगे व ज्ञापन सौंपेंगे. ज्ञापन के जरिये वे सीसीएल से अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग करेंगे. इधर, सोमवार की देर शाम पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी आंदोलन स्थल पर पहुंचीं. उन्होंने रैयतों का साथ देने का वादा करते हुए कहा कि इस मामले पर एक-दो दिन के अंदर सीसीएल सीएमडी से मुलाकात करेंगी. यदि सीसीएल प्रबंधन रैयतों के प्रति अपने रूख में नरमी नहीं लायेगा, तो वे भी आंदोलन पर बैठ जायेंगी. आंदोलन में विनोद साव, संतोष साव, पवन साव, धनेश साव, चतुर्भुज प्रसाद, संजय साव, रामप्रवेश साव, सूरज कुमार, विकास कुमार, देवा साव, जतन साव, योगेंद्र साव, दशरथ साव, नंदलाल साव, गोपाल ठठेरा, अंकित कुमार, सुंदर साव, राहुल कुमार, अशोक साव, अजीत कुमार, विजय कुमार, अनुज कुमार, ललन प्रसाद, प्रमोद कुमार साव, सोहन साव, वासुदेव साव, कैलाश साव, गणेश प्रसाद, उदासी देवी, वीणा देवी, खुशबू कुमारी, रेशमी देवी, मुस्कान कुमारी, मंजू देवी, ललिता देवी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola