रबोध कोल ब्लॉक आवंटन के मुद्दे को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन
रबोध कोल ब्लॉक आवंटन के मुद्दे को लेकर बैठक

रबोध कोल ब्लॉक आवंटन के मुद्दे को लेकर बैठक

विज्ञापन

गिद्दी. रबोध कोल ब्लॉक आवंटन के मुद्दे को लेकर ग्रामीणों की बैठक रविवार को जोगा चौक रबोध में हुई. इसकी अध्यक्षता मैनेजर महतो ने की. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि हमलोग अपनी जमीन कंपनी को किसी भी कीमत पर नहीं देंगे. बैठक में कहा गया कि रैयतों की बिना सहमति से कंपनी ने ड्रोन सर्वे कराया है. इस पर विरोध जताया गया. बैठक में उदयनाथ महतो, कपिलदेव महतो, चुरामन महतो, अनिल किस्कू, सिदेश्वर महतो, सुनीता देवी, बसंती देवी, जितेंद्र महतो, हरिहर प्रसाद, चेतलाल महतो ने कहा कि हमलोगों को एकजुट होकर इसका विरोध करना होगा. बैठक में बताया गया कि इस मुद्दे को लेकर अगली बैठक 30 दिसंबर को होगी. संचालन बसंत शर्मा ने किया. बैठक में गणेश महतो, बटेश्वर महतो, युगेश महतो, बलराम, मनोज महतो, सीता, रतन, दिलीप, कविता मुर्मू, बैजनाथ महतो, अशोक महतो, अरविंद महतो, कैलाश महतो, लखनलाल महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola