PVUNL Township: बच्चों ने कराटे में दिखाया दम, 2 को व्हाइट, 5 को येलो और 2 को मिला ग्रीन बेल्ट

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्राप्त करते बच्चे | Prabhat Khabar Network

पतरातू पीवीयूएनएल टाउनशिप में आयोजित कराटे ग्रेडिंग टेस्ट में बच्चों ने मार्शल आर्ट्स का शानदार प्रदर्शन किया। सफल प्रतिभागियों को बेल्ट और प्रमाण-पत्र दिए गए।

विज्ञापन

पतरातू: पीवीयूएनएल टाउनशिप में बच्चों के लिए कराटे ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी मार्शल आर्ट्स दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया. टेस्ट मॉडर्न मार्शल आर्ट्स कराटे डॉग फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुख्य प्रशिक्षक सेंसी विकास पाठक, जूनियर टाइगर ली एवं सुमित्रा की देखरेख में संपन्न हुआ. ग्रेडिंग टेस्ट में अद्वैत कायमल और जैविक ने व्हाइट बेल्ट हासिल किया.

वहीं हीजल, केशव मिश्रा, अव्यकिर्था मिश्रा, आदर्श कायमल और मोक्षिता श्री ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए येलो बेल्ट प्राप्त किया. सीनियर वर्ग में जैसलीन एवं अनुष्री त्रिपाठी ने कराटे तकनीकों का प्रभावी प्रदर्शन कर ग्रीन बेल्ट हासिल की. कार्यक्रम के दौरान सफल प्रतिभागियों के बीच प्रमाण-पत्र एवं बेल्ट का वितरण किया गया.

बच्चों की उपलब्धि पर अभिभावकों ने खुशी जताते हुए कहा कि कराटे प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और एकाग्रता का विकास हो रहा है. साथ ही नियमित शारीरिक गतिविधि के माध्यम से बच्चे स्वस्थ और फिट भी रह रहे हैं. अभिभावकों ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है. कराटे उन्हें आत्मरक्षा के साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. बच्चों के प्रदर्शन की मौजूद लोगों ने सराहना की.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola