मांडू में आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, DMFT फंड से थाली और गिलास का भी किया गया वितरण

Updated:
विज्ञापन

फोटो 12 केदला 01 साइकिल वितरण करती मुखिया | Prabhat Khabar Network

मांडू के राजकीय मध्य विद्यालय में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल, थाली और गिलास का वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने नियमित स्कूल आने की अपील की।

विज्ञापन

मांडू: राजकीय मध्य विद्यालय मांडू में बुधवार को कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया. साथ ही सरकार के डीएमएफटी फंड के माध्यम से विद्यालय के बच्चों के बीच थाली एवं गिलास का भी वितरण किया गया. साइकिल का वितरण मांडू चट्टी पंचायत की मुखिया अनीता देवी व मांडू डीह पंचायत के मुखिया बैजनाथ राम ने संयुक्त रूप से किया.

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को साइकिल का उपयोग नियमित रूप से विद्यालय आने-जाने के लिए करने की अपील की. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह उपमुखिया पंकज कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल भुईया प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रभात कुमार, पंचायत सेवक राजकुमार साव, विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल भुइयां, शिक्षक श्री प्रसाद, मो. मिस्टर आलम आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola