रामगढ़ में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम, छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा में शामिल प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी के छात्रों ने 75 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
गिद्दी: राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी के छात्रों ने बुधवार को 75 फीट लंबा तिरंगा झंडा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें तीसरी से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया. यह तिरंगा यात्रा टीचर्स कॉलोनी, दो तल्ला के मुख्य मार्गो से निकाली गयी. इसके पश्चात विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् के समूह गायन में भाग लिया. देशभक्ति गीतों और नारों से विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा.
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना और स्वाधीनता की भावना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे हो गये है. उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रध्वज का सम्मान करने तथा इसे अपने-अपने घरों पर फहराने का आहवान किया. तिरंगा यात्रा में विद्यालय के कई शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रंजीत सिंह
रंजीत सिंह वर्ष 2004 से निरंतर प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. गिद्दी क्षेत्र में राजनीति, समाज, शिक्षा, क्षेत्रीय घटनाओं तथा जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. समाचार संकलन के माध्यम से जनसरोकार के विषयों को प्रभावी रूप से सामने लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










