उरीमारी में विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी महापुरुषों को किया नमन, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

उरीमारी में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महादेव बेसरा ने आदिवासी संस्कृति और जल, जंगल व जमीन के संरक्षण पर जोर दिया।

विज्ञापन

उरीमारी: विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी-पोटंगा पंचायत, उरीमारी परियोजना के तत्वावधान में रविवार को उरीमारी कांटा घर परिसर स्थित लोकल सेल मुंशी कार्यालय में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग शामिल हुए.

इस दौरान आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, अधिकारों जल, जंगल व जमीन के संरक्षण पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक नगाड़ों व लोक नृत्य के साथ किया गया. इसके बाद आदिवासी समाज के महान वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, फूलो-झानो व बाबा तिलका मांझी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

उपस्थित लोगों ने आदिवासी महापुरुषों के संघर्ष वउनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महादेव बेसरा ने कहा कि आदिवासी समाज सदियों से प्रकृति का सच्चा संरक्षक रहे है. आदिवासी समाज की संस्कृति व जीवनशैली प्रकृति के साथ गहरे रूप से जुड़ी हुई है.

जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए आदिवासी समाज ने हमेशा संघर्ष किया है. आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति, भाषा, परंपरा व पूर्वजों के संघर्ष को समझे और उसे आगे बढ़ाए. विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि आदिवासी समुदायों के अधिकारों, सम्मान व उनके अस्तित्व से जुड़े मुद्दों पर विचार करने का अवसर भी है.

आदिवासी समाज को शिक्षा, रोजगार और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी पारंपरिक पहचान व संस्कृति को संरक्षित करने की जरूरत है. मौके पर मुखिया चरका करमाली, मोर्चा के उपाध्यक्ष सीताराम किस्कू, उपाध्यक्ष कानू मरांडी, कोषाध्यक्ष दसाराम हेम्ब्रोम, सहित सिगु हेम्ब्रोम, मनु टुडू, पूरन टुडू, शनिचर मांझी उपस्थित थे.


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola