जुलाई में वाहन बिक्री में 21.90% की बढ़ोतरी, ऑटो बाजार ने पकड़ी रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

ऑटो बाजार ने पकड़ी रफ्तार : प्रतिकात्मक फोटो

झारखंड में जुलाई 2026 के दौरान ऑटोमोबाइल वाहनों की बिक्री में 21.90% की शानदार वृद्धि दर्ज की गई है. जानिए सभी श्रेणियों के ताजा बिक्री आंकड़े.

विज्ञापन

रामगढ़ से भगीरथ महतो की रिपोर्ट

रामगढ़: मानसून के बावजूद झारखंड में जुलाई 2026 के दौरान ऑटोमोबाइल वाहनों की खुदरा बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार राज्य में जुलाई 2026 में 54,671 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि जुलाई 2025 में यह संख्या 44,849 थी. इस प्रकार वर्ष-दर-वर्ष 21.90 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी.

राष्ट्रीय स्तर पर भी वाहन बाजार में तेजी

राष्ट्रीय स्तर पर भी वाहन बाजार में तेजी देखी गयी. जुलाई 2026 में देशभर में 25,91,138 वाहनों की बिक्री हुई, जो जुलाई 2025 के 20,58,325 वाहनों की तुलना में 25.89 प्रतिशत अधिक है. एफएडीए झारखंड के चेयरपर्सन गोविंद पी. मेवाड़ ने बताया कि लगभग सभी वाहन श्रेणियों में वृद्धि दर्ज की गयी. विशेष रूप से कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट श्रेणी में 48 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 111 इकाइयों की बिक्री हुई, जो औद्योगिक और अवसंरचनात्मक गतिविधियों में तेजी का संकेत है.

विभिन्न श्रेणियों में बिक्री का आंकड़ा

दोपहिया वाहनों में 21.51% वृद्धि के साथ 32,937 से बढ़कर 40,023 इकाई, तीन पहिया वाहनों में 27.18% वृद्धि के साथ 2,892 से बढ़कर 3,678 इकाई, यात्री वाहनों में 18.86% वृद्धि के साथ 5,160 से बढ़कर 6,133 इकाई, वहीं ट्रैक्टर में 2,437 से बढ़कर 2,982 इकाई, जबकि वाणिज्यिक वाहन में 29.38% वृद्धि के साथ 1,348 से बढ़कर 1,744 इकाई की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: Maruti K10 Alto खरीदने का बना रहे हैं प्लान? शोरूम जाने से पहले जानें 2 फायदे और 2 नुकसान

इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार धीमी

रिपोर्ट के अनुसार दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में केवल 1.44 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज हुई, जबकि इनकी हिस्सेदारी कुल बिक्री का 4.49 प्रतिशत रहा. तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों में 8.51 प्रतिशत वृद्धि हुई, लेकिन सीएनजी-एलपीजी चालित तीन पहिया वाहनों में समान प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. वहीं वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 2.34 प्रतिशत की कमी आई. श्री मेवाड़ ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं का अभाव भी इसकी एक बड़ी वजह है.

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद मजबूत बाजार

उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव, ईंधन आपूर्ति की अनिश्चितता और बढ़ती कीमतों के बावजूद झारखंड सहित देश में वाहन बिक्री में वृद्धि उपभोक्ता विश्वास और ऑटोमोबाइल उद्योग की मजबूती को दर्शाती है. जुलाई 2026 में देश का जीएसटी संग्रह 2.21 लाख करोड़ रुपये रहा, जो जुलाई 2025 के 1.83 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 15.3 प्रतिशत अधिक है. यह पिछले 14 महीनों का सबसे अधिक संग्रह है. गोविंद पी. मेवाड़ ने कहा कि आर्थिक और कर सुधारों का सकारात्मक प्रभाव ऑटोमोबाइल सेक्टर पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है. आने वाले महीनों में भी बाजार में इसी तरह की सकारात्मक गति बनी रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सफाया: पलामू में 851 अपराधी चिन्हित, थानों में बुलाकर पूछताछ शुरू


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola