बोल बम के जयकारों के साथ पतरातू से देवघर रवाना हुए कांवरिया

Updated:
विज्ञापन

देवघर रवाना होते कांवरिया | Prabhat Khabar Network

पतरातू से कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर में जलाभिषेक करने की मन्नत मांगी है।

विज्ञापन

रामगढ़ (पतरातू): पतरातू रेलवे कॉलोनी से रविवार को कांवरियों का एक जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ. यात्रा पर निकलने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने रेलवे शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. इसके बाद श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए सुल्तानगंज रवाना हुए. इस दौरान कांवरियों ने पूरे उत्साह के साथ बोल बम व हर-हर महादेव के जयकारे लगाए.

ये भी पढ़ें: सावन की दूसरी सोमवारी पर 54 फीट की विशाल कांवर लेकर शिवगादी धाम रवाना हुए श्रद्धालु

ये भी पढ़ें: "आदिवासी समाज अनमोल विरासत का संवाहक है" - उपायुक्त कंचन सिंह

 सुल्तानगंज से पैदल देवघर पहुंचेंगे कांवरिया

धार्मिक माहौल के बीच कांवरिया जत्थे के रवाना होने से क्षेत्र भक्तिमय हो गया.श्रद्धालुओं ने बताया कि सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे.कांवरिया जत्थे में सुजल कुमार, यशवंत कुमार, रितिक कुमार, पंकज कुमार तूरी, अभय कुमार तूरी, नीरज कुमार, अमन कुमार शामिल हैं.श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola