रामगढ़ में 10 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 19 कंपनियों में नौकरी का मौका

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ में 10 अगस्त को छावनी परिषद फुटबॉल मैदान में रोजगार मेला लगेगा। 5वीं पास से स्नातक तक के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी के बेहतरीन अवसर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

रामगढ़: शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, रामगढ़ की ओर से दत्तोपंत ठेंगडी रोजगार योजना के तहत एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेला दस अगस्त को सुबह 10.30 बजे से शाम चार बजे तक छावनी परिषद फुटबॉल मैदान में लगेगा. रोजगार मेले में 19 निजी नियोजक शामिल होंगे. पांचवीं पास से स्नातक, बीटेक, एमबीए, जीएनएम बीएससी, आईटीआई व डिप्लोमा धारकों के लिए विभिन्न पदों पर अवसर मिलेंगे.

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का पहले से नियोजनालय में निबंधित होना जरूरी है. उन्हें बायोडाटा, निबंधन कार्ड व प्रमाण पत्रों की छायाप्रति साथ लानी होगी. मेले के दिन निबंधन नहीं होगा. चयन प्रक्रिया संबंधित नियोजकों द्वारा की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola