ePaper

बिजली को लेकर सिरका परियोजना का उत्पादन कार्य किया बाधित

Updated at : 29 Jun 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली को लेकर सिरका परियोजना का उत्पादन कार्य किया बाधित

बिजली को लेकर सिरका परियोजना का उत्पादन कार्य किया बाधित

विज्ञापन

: गिद्दी. बिजली को लेकर कहुआबेड़ा के ग्रामीणों ने रविवार को दूसरे दिन भी सिरका परियोजना का उत्पादन कार्य बाधित रखा. प्रबंधन ने रामगढ़ से कहुआबेड़ा गांव में ट्रांसफॉर्मर पहुंचाया. इसके बाद ग्रामीणों ने शाम चार बजे आंदोलन वापस ले लिया. जानकारी के अनुसार, प्रबंधन के आश्वासन के तहत कहुआबेड़ा गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई. इसके विरोध में ग्रामीणों ने रविवार सुबह 10 बजे सिरका परियोजना का उत्पादन कार्य बाधित कर दिया. ग्रामीणों ने कहा कि प्रबंधन ने आश्वासन के तहत कार्य नहीं किया है. गांव में पांच दिनों से बिजली गुल है. इससे ग्रामीणों में नाराजगी है. प्रबंधन के उदासीन रवैये को देखते हुए आंदोलन करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन को हमलोगों ने अपनी जमीन दी है, लेकिन बिजली के अलावा कोई भी सुविधा हमें नहीं मिल रही है. ट्रांसफॉर्मर मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रबंधन से वार्ता की. इसके बाद आंदोलन वापस ले लिया. आंदोलन में फूलचंद प्रजापति, कुलदीप उरांव, सुकरा उरांव, मुकेश प्रजापति, गोपी, नीतेश प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापति, राजेश उरांव, अनिल कुमार, कैलाश कुमार, चंदर कुमार, राहुल, करमचंद, रूपलाल, उमेश, धीरेन, संदीप, धनेश्वर, सूरज शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola