..भाईचारगी और सद्भाव का मिसाल पेश करें : उपायुक्त

रामनवमी पर्व को लेकर शनिवार को चितरपुर में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया.
पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने किया फ्लैगमार्च फोटो फाइल : 5 चितरपुर ए – चितरपुर के तिवारी टोला में में फ्लैगमार्च करते डीसी, एसपी व अन्य:- ड्रोन कैमरा से करायी गयी निगरानी :- उपद्रव फैलाने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर :- अधिकारियों ने चितरपुर, बड़कीपोना व सिकनी में किया फ्लैगमार्च चितरपुर. रामनवमी पर्व को लेकर शनिवार को चितरपुर में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया. जिसमें मुख्य रूप से रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार, एसपी अजय कुमार, एसडीओ अनुराग तिवारी, एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद शामिल थे. उपायुक्त ने कहा कि रामनवमी पर्व शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायें. उन्होंने कहा कि देश के कई जगहों में मंगला जुलूस के दौरान मुस्लिम भाइयों द्वारा पुष्प बरसाया गया. इस क्षेत्र के लोग भी आपसी भाईचारगी और सद्भाव का मिसाल पेश करें. उपायुक्त ने रामनवमी जुलूस में भड़काऊ गाना नहीं बजाने और किसी भी तरह की नशा का सेवन कर जुलूस में शामिल नहीं होने की बात कही. एसपी ने कहा कि पर्व के दौरान अफवाहों पर ध्यान ना दें. अगर कहीं कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी सूचना अविलंब पुलिस प्रशासन को दें. उन्होंने कहा कि उपद्रव फैलानेवालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. इस बाबत अधिकारियों ने चितरपुर मेन रोड, शिवालय रोड, तिवारी टोला, जवाहर रोड, बाजार टांड़, रजरप्पा मोड़, सोनार टोला, मायल बाजार आदि जगहों में पैदल वाहनों के सायरन के साथ फ्लैगमार्च किया गया. साथ ही अधिकारियों ने जुलूस निकलने वाले मार्ग का सत्यापन के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. लोगों को भरोसा दिलाया गया कि पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनी रहेगी. फ्लैगमार्च के दौरान ड्रोन कैमरा से निगरानी करायी गयी. उपायुक्त ने चितरपुर जवाहर रोड की जर्जर स्थिति को देखते हुए रामनवमी पर्व के बाद इस रोड को बनवाने का आश्वासन दिया. इसके अलावा अधिकारियों ने सिकनी, बड़कीपोना सहित कई गांवों में भी फ्लैगमार्च किया. मौके पर जिला नजारत पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता, चितरपुर सीओ दीपक मिंज, रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, एसआइ रंजीत महतो, निरंजन सिंह, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी व जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




