आजीविका, रोजगार व उद्यमिता को सशक्त बनाने के लिए प्लेसमेंट ड्राइव बेहतर पहल

टाटा स्टील फाउंडेशन की वेस्ट बोकारो इकाई व मॉडल करियर सेंटर (एमसीसी) जमशेदपुर के सहयोग से 16 अप्रैल को घाटोटांड़ में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कर रही है.
फोटो फाइल 14आर-21-चयनित प्रतिभागी रामगढ़. टाटा स्टील फाउंडेशन की वेस्ट बोकारो इकाई व मॉडल करियर सेंटर (एमसीसी) जमशेदपुर के सहयोग से 16 अप्रैल को घाटोटांड़ में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कर रही है. इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोज़गार व उद्यमिता के जरिये सशक्त बनाना है. यह ड्राइव 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुषों व महिलाओं को लक्षित करती है, जिनकी न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक है. चयनित अभ्यर्थियों को गुजरात व कर्नाटक के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अवसर मिलेंगे. इस अभियान के तहत जनवरी–मार्च 2025 में दो प्लेसमेंट ड्राइव में 660 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 315 को सिक्योरिटी गार्ड व 137 को सुपरवाइज़र के पद मिले. इसके अतिरिक्त, करियर काउंसलिंग सत्रों के ज़रिए युवाओं को नौकरी की बेहतर समझ देने में मदद मिली है. जिनके लिए काम के लिए पलायन संभव नहीं, उनके लिए दिसंबर 2024 में उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) की शुरुआत की गई. टाटा स्ट्राइव के सहयोग से चलाए गए इस कार्यक्रम में 50 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से नौ का चयन किया गया. चयनित उद्यमियों को नोआमुंडी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद एक लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी गयी. ये युवा अब बिजली कार्य, पोल्ट्री, मोबाइल रिपेयरिंग जैसे व्यवसायों में कदम रख रहे हैं. 11 मार्च को इन युवाओं ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के अटल कम्युनिटी इनक्यूबेशन सेंटर का दौरा किया. जहां उन्होंने स्टार्टअप व नवाचार की गहरी समझ प्राप्त की. इन पहलों से उम्मीद है कि ये युवा न केवल स्वयं सशक्त बनेंगे, बल्कि अपने समुदायों के लिए प्रेरणा बनेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




