::: सुवर्ण वणिक समाज ने बच्चों के साथ मनाया नववर्ष

Updated:
विज्ञापन
::: सुवर्ण वणिक समाज ने बच्चों के साथ मनाया नववर्ष

::: सुवर्ण वणिक समाज ने बच्चों के साथ मनाया नववर्ष

विज्ञापन

चितरपुर. नववर्ष के उपलक्ष्य पर सुवर्ण वणिक समाज ने सामाजिक सरोकार और मानवता का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के सुकरीगढ़ा लारी स्थित आवासीय दिव्यांग विद्यालय में समाज के सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के साथ आत्मीय वातावरण में नववर्ष की खुशियां साझा कीं. बच्चों को भोजन करा कर उन्हें नववर्ष की बधाई दी गयी. समाज के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया. उनसे बातचीत कर उनके सुख-दुख को साझा किया. समाज के लोगों ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के बीच समय बिताना केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और सच्चे आनंद की अनुभूति कराता है. समाज के संरक्षक दिलीप साव ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा से आत्मीय सुख के साथ एक अलग प्रकार का आनंद मिलता है. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक लीलमोहन पटेल, श्रीकांत पोद्दार, ज्ञान चंद्र पोद्दार, शंकर, प्रकाश दत्ता, शिवम पोद्दार, कमल साव, गौतम, विकास, अमर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola