ePaper

::: पतंजलि योग समिति की बैठक में पिकनिक मनाने का निर्णय

Updated at : 30 Nov 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
::: पतंजलि योग समिति की बैठक में पिकनिक मनाने का निर्णय

::: पतंजलि योग समिति की बैठक में पिकनिक मनाने का निर्णय

विज्ञापन

दुलमी. दुलमी बाजार टांड़ में रविवार को पतंजलि योग समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पतंजलि प्रभारी नागेंद्र महली ने की. बैठक में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी बासुदेव कुमार उपस्थित थे. बैठक में कहा गया कि योग कक्षा को बढ़ाने तथा प्रखंड क्षेत्र में सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर पांच अलग – अलग जगहों पर लगाने का आदेश था. इसमें तीन जगह इचातु, होन्हे व दुलमी बाजारटांड़ में शिविर लग गया है. पांच जनवरी 2026 को पिकनिक के लिए हुंडरू फॉल जाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी बासुदेव कुमार ने लोगों को ध्यान के बारे में बताते हुए कहा कि एकाग्र रूप से ध्यान मात्र से ही मानसिक संतुलन ठीक रहता है. आसन, प्रणायाम, व्यायाम की भी जानकारी दी. संचालन महिला प्रभारी सुषमा देवी ने किया. मौके पर सरिता देवी, आशा देवी, बंटी कश्यप, बैजनाथ महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola