गोला में हाथियों ने फसलों को किया बर्बाद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हाथियों ने फसलों को किया बर्बाद
विज्ञापन
गोला. गोला वन क्षेत्र के नावाडीह में गुरुवार की रात हाथियों ने उत्पात मचाया. दर्जनों लोगों के खेतों में लगी फसलों को बर्बाद कर दिया. पंचानन दास गोस्वामी, दशरथ कोटवार, आदित्य महतो व राजकिशोर कोटवार, नेपाल रजवार, अनूप रजवार, गणेश चंद्र रजवार, पारसनाथ कोटवार व भरत महतो के खेत में लगी फसलों को बर्बाद कर दिया. सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया. मुखिया राजकिशोर कोटवार एवं बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज कुमार कोटवार ने विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने एवं क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










