पीवीयूएनएल में गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन 2026 का शुभारंभ

पीवीयूएनएल में गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन 2026 का शुभारंभ
पतरातू. पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में शनिवार को गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन (जीइएम) 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस पहल के तहत आसपास के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 50 बालिकाओं का पंजीकरण किया गया है. कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें भविष्य के लिए आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है. टाउनशिप परिसर में आयोजित समारोह में पिछले वर्ष की जीइएम की प्रतिभागी छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. छात्राओं ने बताया कि इस कार्यक्रम से उन्हें नयी चीजें सीखने, आत्मविश्वास विकसित करने और अपने सपनों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली. उन्होंने नयी प्रतिभागियों को भी इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके सहगल व स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा रेणु सहगल मुख्य अतिथि उपस्थित थे. इस मौके पर छात्राओं के बीच बैग, यूनिफॉर्म, जूते, किट समेत अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया. अधिकारियों ने कहा कि जीइएम 2026 के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और व्यक्तित्व विकास से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके सहगल ने कहा कि गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को नयी उड़ान देने का माध्यम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










