पतरातू क्षेत्र में हड़ताल का रहा मिला-जुला असर

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 12 Feb 2026 11:23 PM

विज्ञापन

पतरातू क्षेत्र में हड़ताल का रहा मिला-जुला असर

विज्ञापन

पतरातू. केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को हड़ताल का पतरातू क्षेत्र में मिला-जुला असर रहा. हड़ताल समर्थक रैली निकाल कर हड़ताल को सफल बनाने में जुटे थे. औद्योगिक कामगारों के संयुक्त मंच के नेतृत्व में एनटीपीसी मजदूर यूनियन ने एनटीपीसी लेबर गेट के पास प्रदर्शन किया. श्रमिक हितों की सुरक्षा, रोजगार की स्थिरता, वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान व कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. मजदूर नेता निरंजन लाल, भाकपा अंचल सचिव मनोज कुमार ने हड़ताल को पूरी तरह सफल बताया. हड़ताल समर्थकों में मनोज पाहन, रमेश महतो, किशोर महतो, नरेश बेदिया, संदीप ठाकुर, सुरेंद्र महतो, जगदेव महतो, विजय महतो, प्रदीप सिंह, कमलेश महतो, ओम प्रकाश साहू आदि शामिल थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola